मलेशिया में ‘काबली’ के शूटिग कार्यक्रम में कटौती

चेन्नई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काबली’ के अधिकांश हिस्से की शूटिंग मलेशिया में करने का फैसला किया गया था, लेकिन अब फिल्म की टीम ने कार्यक्रम में कटौती की है।

टीम ने फैसला लिया है कि अब फिल्म की शूटिंग यहां एक स्टूडियो में की जाएगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम ने पहले फिल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग मलेशिया में करने का फैसला किया था, लेकिन अब उन्होंने मेलशिया में शूटिंग के समय को कम करके अदित्याराम स्टूडियो में ही फिल्म की शूटिंग करने की योजना बनाई है।”

टीम ने पहले से ही शूटिंग की तैयारी कर ली है और स्टूडियों में सेट लगा दिया गया है। इसकी शूटिंग 17 सितम्बर से शुरू हो जाएगी।

सूत्र ने कहा कि फिल्म के लिए ईवीपी पार्क और आदित्यराम स्टूडियो में सेटों का निर्माण किया गया है।

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैयारासन, धनसिका और प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में रजनीकांत कथित तौर पर चेन्नई के डॉन की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने तैयार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493