मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सोनू निगम और अल्का याज्ञनिक जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने शनिवार को संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की अंत्येष्टि में हिस्सा लिया।
आदेश (49) का शनिवार को कैंसर के कारण निधन हो गया।
श्रीवास्तव ने ‘बाबुल’ और ‘बागबां’ जैसी अमिताभ की फिल्मों के लिए संगीत दिया था। अमिताभ अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने उनकी पत्नी विजयता पंडित को ढांढ़स बधाया। अंतिम संस्कार शनिवार अपराह्न यहां ओशिवरा शवदाह गृह में संपन्न हुआ।
गायक पंडित जसराज, उदित नारायण, जावेद अली, कुणाल गांजावाला, संगीतकार इस्माइल दरबार, साजिद-वाजिद और ललित पंडित, फिल्म निर्माता शेखर कपूर और अनीस बज्मी भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे।
श्रीवास्तव 2010 से कैंसर से पीड़ित थे। वह तीसरी बार कैंसर से पीड़ित हुए थे।
dharmpath.com dharmpath