विकास हमारा एकमात्र उद्देश्य : मोदी

फरीदाबाद, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकास उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है।

मोदी ने दिल्ली मेट्रो लाइन की एक नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन पर यहां हरियाणा में रखी एक रैली में कहा, “जिस दिन से लोगों ने हमें चुना है, उसी दिन से हमारा एकमात्र उद्देश्य विकास है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक रेल लाइनें और सड़कें नहीं बनतीं, तब तक विकास का फल लोगों तक नहीं पहुंच सकता।

उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए बुनियादी ढांचा जरूरी है।

मोदी ने कहा, “प्रत्येक भारतीय के पास अपना खुद का घर होना चाहिए। यह काम संभवत: मुश्किल हो सकता है, लेकिन हमें इसे पूरा करना होगा।”

दिल्ली मेट्रो की नई लाइन दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493