इस मैच के साथ इंग्लैंड के कप्तान वेन रूनी ने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने के दिग्गज खिलाड़ी बॉबी चार्लटन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
इंग्लैंड ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के ग्रुप-ई में सातवें खेले गए मैच में सातवीं जीत हासिल की।
रूनी ने मैच के 13वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट पर मैच का पहला गोल किया। इंग्लैंड की ओर से रूनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का यह 49वां गोल रहा और इस गोल के साथ ही उन्होंने कार्लटन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
मैच के 30वें मिनट में सान मारिनो के डिफेंडर क्रिस्टियन ब्रोली का हेडर उनकी टीम के लिए आत्मघाती साबित हुआ और गेंद सान मारिनो के गोल पोस्ट में ही समा गई।
मध्यांतर से ठीक पहले एलेक्स ऑक्सलेड चेंबरलेन इंग्लैंड के लिए एक और गोल करने वाले थे, लेकिन सान मारिनो के गोलकीपर एल्डो सिमोनसिनी ने खूबसूरत बचाव किया।
मध्यांतर के ठीक बाद रॉस बाक्र्ले ने इंग्लैंड के लिए करियर का पहला गोल दाग दिया। इंग्लैंड के लिए थीयो वॉलकॉट ने चौथा, हैरी केन ने पांचवां और वॉलकॉट ने मैच समाप्त होने से कुछ ही सेकेंड पहले अपना दूसरा और इंग्लैंड का छठा गोल दाग दिया।
dharmpath.com dharmpath