शेन वॉटसन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से अलविदा कह दिया है।

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से अलविदा कह दिया है।

दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक वॉटसन का 10 साल का टेस्ट करियर मुख्यतया चोट से प्रभावति रहा है। वह मुख्य रूप से काल्फ इंजुरी से परेशान रहे हैं।

वॉटसन ने एक बयान जारी करके इसकी घोषणा की। वॉटसन ने अपने बयान में कहा, “मैं भारी दिल से टेस्ट क्रिकेट को आज अलविदा कह रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा से गर्व की बात रही है और टेस्ट क्रिकेट जैसा चुनौतीपूर्ण और कुछ नहीं। मैंने देश और क्रिकेट को अपना सबकुछ दिया। मैंने 50 से अधिक टेस्ट खेले और अपने देश की टीम की कप्तानी की। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

वॉटसन ने आस्ट्रेलिया के लिए कुल 59 टेस्ट मैच खेले और 35.19 के औसत से 3731 रन बनाए। इसमें चार शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।

वॉटसन आस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 25वें स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट भी लिए और 45 कैच भी लपके।

वॉटसन ने कहा कि वह एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट में देश को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493