जूनियर हॉकी : महिला एशिया कप में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से हराया

चांगझोउ (चीन), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां जारी सातवें एशिया कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में रविवार को सिंगापुर को 12-0 से हरा दिया।

चांगझोउ (चीन), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां जारी सातवें एशिया कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में रविवार को सिंगापुर को 12-0 से हरा दिया।

पूल-ए के अपने पहले मैच में शनिवार को भारत ने उत्तर कोरिया को 13-0 से हराया था। इस मैच में भारत की कप्तान रानी रामपाल ने पांच गोल किए थे।

उत्तर कोरिया के खिलाफ भारत ने रानी की कप्तानी में लगातार अंतराल पर गोल किए थे और सिंगापुर के खिलाफ भी भारतीय लड़कियों ने ऐसा ही किया।

भारत के लिए अनुपा बार्ला, प्रीति दुबे और एम. लिली चानू ने दो-दो गोल किए जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया।

भारत को अपने तीसरे पूल मैच में बुधवार को चीन का सामना करना है। यह उसका अंतिम पूल मैच होगा।

सातवें जूनियर एशिया कप को एफआईएच जूनियर विश्व कप (महिला)-2016 के क्वालीफाईंग टूर्नामेंट का दर्जा प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493