एथलेटिक्स : कोलिंस और कैंडाइस ने जीती बर्लिन ग्रां प्री में 100 मीटर रेस

बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सेंट कीट्स और नेविस के किम कोलिंस और अमेरिका की कैंडाइस मैक्ग्रोन ने रविवार को आयोजित बर्लिन ग्रां प्री एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 100 मीटर रेस का खिताब जीत लिया।

कैंडिस ने 11.11 सेकेंड के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। आइवरी कोस्ट की मेरी टालोउ 11.21 सेकेंड के साथ दूसरे और अमेरिका के बारबरा पियरे 11.31 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग में कोलिंस ने 10.13 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। अमेरिका के ही इसियाह यंग 10.17 सेकेंड के साथ दूसरे और फ्रांस के क्रिस्टोफर लमाट्रे 10.19 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बोस्तवाना के निजेल आमोस ने 800 मीटर रेस का खिताब जीता जबकि केन्या के पॉल किप्सेले कोएच ने 5000 मीटर का स्वर्ण जीता।

110 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जमैका के एंड्रयू रिले के नाम रहा। पोल वॉल्ट खिताब पोलैंड के पिटोर लिसेक के नाम रहा। इसी तरह डिस्कस थ्रो का खिताब पोलैंड के पिटोर मालाचोवस्की ने जीता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493