शीना हत्याकांड में तीनों आरोपियों की पेशी आज

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। हाई प्रोफाइल शीना हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों-इंद्राणी मुखर्जी, उनके पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को यहां सोमवार को एक न्यायालय में पेश किया जाना है। इस दौरान पुलिस उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।

तीनों आरोपियों को शनिवार को सात सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

जांचकर्ता अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए रविवार को घटना वाले दिन क्या हुआ था, यह जानने के लिए इंद्राणी को वर्ली स्थित उसके घर और बांद्रा में एक जगह पर ले गए थे।

पुलिस का आरोप है कि 24 अप्रैल, 2012 की शाम इंद्राणी और संजीव ने शीना को बांद्रा के करीब स्थित एक जगह से अपनी कार में बैठाया। कार इंद्राणी का ड्राइवर श्यामवर चला रहा था। उसी दौरान शीना की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

बाद में वे लोग कार रायगढ़ जिले के गगोड़ गांव के करीब स्थित एक सुनसान जगह पर ले गए और शीना के शव को जला दिया।

पुलिस हत्या में इस्तेमाल हुई कार पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस को डीएनए और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सोमवार को मिलने की उम्मीद है। इन रिपोर्ट से पुलिस को हत्या के इस मामले में अपने पक्ष में और सबूत जुटाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493