उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर ‘वार रूम’ का कब्जा

लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सोनी पिक्च र्स एंटरटेंमेंट की फिल्म ‘वार रूम’ अपने दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर पहले स्थान पर आ गई है और बीते तीन सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘स्ट्रेट ओट्टा कोम्पटन’ को पछाड़ दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केंड्रिक ब्रदर्स के निर्माण में बनी ‘वार रूम’ ने इस सप्ताहांत 93.5 लाख डॉलर की कमाई की। कुल 35 लाख डॉलर लागत से बनी फिल्म ने 10 दिनों के अंदर 2.47 करोड़ डॉलर की कमाई की।

फिल्म की कहानी एक महिला की जिंदगी के बारे में है, जो अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने की जद्दोजहद में जुटी है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों की ओर से हो रही प्रशंसा को देखते हुए इस सप्ताहांत फिल्म का प्रदर्शन और 1,526 स्थानों पर 391 सिनेमाघरों में किया गया।

‘वार रूम’ ने बीते तीन सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पर रही यूनिवर्सल की रैप म्यूजिक फिल्म ‘स्ट्रेट ओट्टा कोम्पटन’ को इस सप्ताह पछाड़ दिया है। वहीं, ब्राड ग्रीन पिक्च र्स की ‘ए वॉक इन द वुड्स’ इस सप्ताहांत तीसरे स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493