बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जमर्नी के विपक्षी नेताओं ने यूरोप में मौजूदा शरणार्थी संकट के लिए मुख्य रूप से पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ऐसे में जबकि यूरोप द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अब तक के सबसे बड़े प्रवासी संकट से जूझ रहा है, जर्मनी शरण चाहने वाले 8,00,000 लोगों की बड़ी संख्या को अपना रहा है।
शरणार्थियों की एक बहुत बड़ी संख्या युद्धग्रस्त देशों और संकटग्रस्त क्षेत्रों से है।
जर्मनी के मुख्य विपक्षी दल दी लिंके के संसदीय समूह के नेता साहरा वागेनेच और डायटमा बार्श ने सोमवार को पेश किए जाने वाले पत्र में कहा, “पश्चिमी देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में समस्त क्षेत्र को अस्थिर बना दिया है।”
उन्होंने कहा कि जर्मनी से जुड़े कुछ देशों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) जैसे आतंकवादी गिरोहों को अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन व धन मुहैया कराए, जिसके कारण लाखों लोगों युद्ध एवं गृहयुद्ध जैसी स्थिति का सामना पड़ा।
वागेनेच और बार्श ने जर्मनी की सरकार से आग्रह किया है कि वह अमेरिका की सरकार से इस शरणार्थी संकट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कहे, जो उसकी वजह से पैदा हुआ।
dharmpath.com dharmpath