तुर्की ने यूरो क्वालीफायर में नीदरलैंड्स को हराया

कोन्या (तुर्की), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की ने रविवार को यहां खेले गए यूरो 2016 क्वालीफाईंग मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3-0 से हरा दिया।

टोकरू एरेना स्टेडियम में हुए इस ग्रुप-ए मैच में तुर्की के मिडफील्डर ओगुझान ओजियाकुप ने पहला गोल किया।

ओजियाकुप ने मैच के आठवें मिनट में गोल दागा। इसके बाद 26वें मिनट में अर्दा कुरान ने गोल दागा। मैच का तीसरा गोल पुराक यिमलाज ने 86वें मिनट में किया।

अपने देश के हजारों फुटबाल प्रेमियों के साथ-साथ तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लू ने भी इस मैच का आनंद लिया।

तुर्की इस जीत के साथ ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब कम से कम वह दो चरणों वाले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। यह प्लेऑफ तीसरे स्थान पर आने वाली टीम से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493