उप्र : मिलावटी लड्डू खाने से परिवार के 7 लोग बीमार

पीड़ित जीतपाल ने बताया कि उनके बेटे ने दो दिन पहले रेलवे रोड स्थित एक स्वीट हाउस से मावा लेकर आया था। रविवार रात मावे से बने लड्डू खाने से परिवार के मोहित, रोहित, सुमित, राजवती, तारा, सरिता समेत सात लोग बेहोश हो गए।

जीतपाल के मुताबिक, जब परिवार के लोग सुबह नहीं उठे तो वह भाई रमेश के घर पहुंचा, जहां सभी लोग अचेत अवस्था में मिले। फिर आनन-फानन में सभी को दादरी सरकारी अस्तपताल में भर्ती कराया गया।

फूड इंस्पेक्टर दादरी शिवनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार के यहां से खोए का नमूना ले लिया गया है। जांच आने के बाद उचित करवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493