ब्रेमेन (जर्मनी), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पेरू के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्लाउडियो पिजारो ने अपने पुराने क्लब एसवी वेरडेर ब्रेमेन के साथ करार किया है।
क्लब ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। पिजारो तीसरी बार ब्रमेन से जुड़े हैं।
36 साल के पिजारो ने एक साल का करार किया है। यह करार जून 2016 तक मान्य होगा।
इससे पहले पिजारो 1999 और 2008 में ब्रेमेन की जर्सी पहन चुके हैं।
ब्रेमेन के कोच विक्टर स्क्रीपनिक ने इस खबर की पुष्टि की। विक्टर खुद 1999 से 2001 तक पिजारो के साथ पेशेवर फुटबाल खेल चुके हैं।
पेरू टीम के कप्तान पिजारो जर्मनी में खेलते हुए अब तक 383 मैचों में 176 गोल कर चुके हैं और उनका नाम सबसे अधिक गोल करने वाले विदेशी खिलाड़ियों की सूची में है।
dharmpath.com dharmpath