पुलिस के अनुसार, बड़ौत के ढिकाना गांव निवासी 23 वर्षीय नितिन रोडवेज में संविदा पर चालक के पद पर तैनात था। सोमवार सुबह टाटा मैजिक से बड़ौत जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने मैजिक पर सवार नितिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैजिक में सवार गौरव, देवेंद्र सहित एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मारे गए नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि नितिन की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई है।
dharmpath.com dharmpath