उप्र : राहगीर को बचाने में बाइक पलटी, 2 मरे

पुलिस के अनुसार, जनपद श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत जमुनहा बाजार निवासी राधेश्याम (47) पुत्र छेदीराम, सीताराम (45) पुत्र भुसैली प्रसाद व तिलकराम 28 पुत्र मलखान एक ही बाइक पर सवार होकर रिसिया मूर्ति देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वालंे सतीजोत पुल के पास पहुंचे, वैसे ही सामने से एक राहगीर आता दिखाई पड़ा, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इस हादसे में राधेश्याम व सीताराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

तिलकराम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493