पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 के लिए पद्म पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पद्म पुरस्कार-2016 के लिए सिफारिशें/नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

बयान के अनुसार, नामांकन निर्धारित प्रपत्र में संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 800 शब्द) के साथ भेजे जा सकते हैं।

बयान में कहा है कि नामांकन केंद्रीय गृह मंत्री/गृह सचिव के नाम भेजे जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त या निर्धारित प्रपत्र और संक्षिप्त विवरण के बिना नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493