जापान की दूसरी तिमाही की जीडीपी में संशोधन

टोक्यो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दूसरी तिमाही में पूर्व घोषित 1.6 फीसदी गिरावट को संशोधन के साथ 1.2 फीसदी कर दिया गया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रिमंडलीय कार्यालय ने कहा कि दूसरी तिमाही की यह गिरावट उम्मीद से कम है और गत तीन तिमाहियों में पहली गिरावट है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में जीडीपी में 0.3 फीसदी गिरावट रही।

जापानी अर्थव्यवस्था में 60 फीसदी योगदान करने वाली निजी खपत में 0.7 फीसदी गिरावट रही, जबकि पहले जारी किए गए आंकड़े में 0.8 फीसदी गिरावट बताई गई थी।

कंपनियों का पूंजीगत खर्च इस दौरान 0.9 फीसदी कम रहा, जबकि पहले 0.1 फीसदी कम रहने की बात कही गई थी।

आवासीय निवेश में 1.9 फीसदी वृद्धि हुई जो पिछली घोषणा के स्तर पर बरकरार रखी गई है।

निर्यात में 4.4 फीसदी और आयात में 2.6 फीसदी गिरावट हुई। इन दोनों आंकड़ों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493