एकता का डिजाइनर लहंगा पहन पल्लवी इठलाईं

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ के शादी सीक्वेंस में अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी एकता कपूर के ‘एक’ संग्रह से हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहने नजर आएंगी।

सोनी मनोरंजन टेलीविजन शो की अलग हुई जोड़ी नील (रोनित रॉय) और रागिनी (पल्लवी) अपने बच्चों की खातिर एक बार फिर साथ शादी कर रहे हैं, जिसमें पल्लवी के लिए विशेष परिधान का चयन किया गया है।

पल्लवी ने बताया, “यह अनोखी शादी है। आमतौर पर माता-पिता को बेटी को दूर भेजते देखते हैं, लेकिन यहां बेटी माता-पिता का ‘कन्यादान’ करेगी। पूरा सीक्वेंस हाई वोल्टेड ड्रामा से भरा है।”

उन्होंने बताया, “मैंने एकता लेबल से बहुत खूबसूरत लहंगा पहना है। अक्सर हम ऐसे सीक्वेंस में टीवी कलाकारों को भारी पोशाक और आभूषण से सजा देखते हैं। यह दूसरी शादी है, इसलिए हमने पूरी लुक को ज्यादा पहनावे और मेकअप से दूर रखा।”

‘इतना करो ना मुझे प्यार’ बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493