‘शानदार’ का पहला गीत गुरुवार को जारी होगा

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक मनोरंजक फिल्म ‘शानदार’ का पहला गीत ‘गुलाबो’ गुरुवार को जारी होगा। इस फिल्म में शाहिद की बहन सनाह भी हैं।

फिल्म ‘क्वीन’ से प्रसिद्ध हुए विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है और दर्शक फिल्म के गीत का इंतजार कर रहे हैं।

निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों द्वारा फिल्म के पहले गीत को जारी करने के अनुरोध पर पत्र और ईमेल मिले, लेकिन वह पहला गाना जारी करने को लेकर दुविधा में थे।

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, “10 सितंबर को इंतजार खत्म हो रहा है। फिल्म की सामग्री की अपेक्षा के लिए बहुत कुछ है।”

अनविता दत्त द्वारा लिखित ‘गुलाबो’ गीत विशाल ददलानी और अनुषा मणि द्वारा गाया गया है।

फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493