‘कूरियर ब्वॉय कल्याण’ के लिए नितिन ने बदली छवि

चेन्नई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नितिन रेड्डी ने अगली फिल्म के लिए अपनी छवि बदली है। यह जानकारी टेलीविजन अभिनेता से निर्देशक बने प्रेमसाईं ने दी। आगामी तेलुगू-तमिल द्विभाषी फिल्म ‘कूरियर ब्वॉय कल्याण’ में वह कूरियर पत्र बांटने वाले लड़के की भूमिका में हैं।

प्रेमसाईं ने आईएएनएस को बताया, “मेरी फिल्म का नायक कूरियर ब्वॉय है। नितिन को लवर बॉय के किरदारों के लिए जाना जाता है। प्रशंसकों और दर्शकों के बीच उनकी निश्चित छवि और आर्कषक भूमिका है। फिल्म के लिए उन्होंने छवि को बदला।”

उन्होंने बताया कि कूरियर ब्वॉय के रूप में नितिन की कल्पना करना आसान नहीं है। यह फिल्म का अनोखा बिंदु है।

उन्होंने कहा, “दर्शक जानना पसंद करेंगे कि नितिन यह कैसे करेंगे। ऐसे समय जब फिल्म जारी हो रही है, नितिन से कुछ अलग करने की उम्मीद की जा रही है। जबकि उन्होंने अब तक कुछ भी अलग नहीं किया इसलिए जब मैंने उन्हें इस किरदार की पेशकश की, वह मौका देख कूद पड़े।”

प्रेमसाईं कोरियोग्राफर-फिल्मकार प्रभुदेवा की दक्षिणी फिल्म ‘शंकर दादा जिन्दाबाद’ में साथ थे, इसके साथ उन्होंने ‘एन्गेयुम कधल’ के लिए संवाद लेखक के रूप में काम किया।

उन्होंने बताया, “मैं आज जो भी बना, यह सब प्रभुदेवा ने संक्षिप्त कार्यकाल में मेरी मदद की। एक अभिनेता के रूप में मेरा अनुभव मुझे इस दिशा में फैसला लेने में मदद करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493