‘सुल्तान’ के एक्शन दृश्यों की शूटिंग लॉस एंजेलिस में

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक अली अब्बास जफर सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस रवाना हो गए हैं।

जफर ने ट्विटर पर लिखा, “सुल्तान’ के एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए लर्नेल स्टोवाल के साथ लॉस एंजेलिस जा रहा हूं। शूटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”

लर्नेल स्टोवाल एक अंतर्राष्ट्रीय फाइट कोरियोग्राफर हैं। ‘सुल्तान’ में मारधाड़ दृश्यों की कोरियोग्राफी वही कर रहे हैं।

‘सुल्तान’ आदित्य चोपड़ा अपने फिल्म निर्माण बैनर यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के तले बना रहे हैं। सलमान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म एक कुश्तीबाज की जिंदगी पर आधारित बताई गई है। इसके लिए सलमान की जोड़ीदार की घोषणा होनी अभी बाकी है।

इसकी शूटिंग नवंबर में शुरू होनी है। यह 2016 की ईद पर रिलीज होगी।

सलमान इस वक्त अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘हीरो’ के प्रचार और नई फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा जल्द छोटे पर्दे पर टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ की मेजबानी करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493