पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया

जम्मू/श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा से लगी भारतीय चौकियों पर मंगलवार देर रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने जम्मू में आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में हमारी चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”

इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस से कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नौगाम सेक्टर की टूटमार गली में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 119 बटालियन के एक उप-निरीक्षक एवं एक आरक्षी घायल हो गए।

वहीं, मेहता ने कहा, “पाकिस्तान ने मंगलवार रात 11.15 बजे गोलीबारी शुरू की थी, जो रात एक बजे तक जारी रही। उन्होंने भारी मशीनगनों व स्वचालित हथियारों से हमारी चौकियों को निशाना बनाया।”

उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन का प्रभावी ढंग से और समान क्षमता वाले हथियारों से जवाब दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493