चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)।
फिल्मकार मणिरत्नम अपनी नई तमिल को सिंक साउंड यानी फिल्म के साथ-साथ दी जानी वाली आवाजों के साथ शूट करेंगे। मणिरत्नम ने अपनी पिछली फिल्म ‘ओके कनमनी’ में भी सिंक साउंड का इस्तेमाल किया था।
सिंक साउंड फिल्मकारों को मूवी फिल्माए जाने के दौरान ही आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। इसे आमतौर पर फिल्म की लोकेशन पर लाइव रिकॉर्ड किया जाता है।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि ओके कनमनी के साउंड आउटपुट से प्रभावित रत्नम ने अपनी अगली फिल्म को भी सिंक साउंड में ही फिल्माने का निर्णय लिया।
सूत्रों ने बताया कि सिंक साउंड की मांग के अनुरूप तमिल में बेहद निपुण कीर्ति सुरेश को फिल्म की अभिनेत्री के रूप में चुना गया है। फिल्म के लिए दूसरी अभिनेत्री की तलाश की जा रही है।
फिल्म के कलाकारों में कार्थी और दलकेर सलमान भी शामिल हैं, जो इसमें एक-दूसरे के विरुद्ध दिखाई देंगे।
फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू की जाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान देंगे।
dharmpath.com dharmpath