एचआईएल-3 की नीलामी आयोजित करेगा हेटन

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के सफल आयोजन के बाद लंदन के प्रसिद्ध नीलामीकर्ता बॉब हेटन एक बार फिर एचआईएल-2015 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन करेंगे।

एचआईएल के तीसरे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 17 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

हेटन इस आयोजन में छह फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे। नीलामी में 275 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।

एचआईएल के चेयरमैन नरिंदर बत्रा ने कहा, “एचआईएल के खिलाड़ियों की नीलामी के लिए विश्व के सर्व प्रसिद्ध नीलामकर्ता बॉब हेटन का होना एक सम्मान की बात है। हेटन के पास खेल तथा खिलाड़ियों के बारे में गहरी जानकारी है, जिसके कारण उनकी नीलामी का कौशल सहानीय है।”

एचआईएल के तीसरे संस्करण के लिए 276 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे, जिनमें 135 भारतीय और 141 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493