चर्चित अभिनेत्री मैंडी मूर भारत दौरे पर

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका मैंडी मूर मंगलवार को सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े तबके की महिलाओं के परिवार नियोजन उत्पादों एवं सेवाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थीं। वह इस वक्त एक नेक काम के लिए भारत दौरे पर हैं।

स्वास्थ्य पैरोकार मैंडी यहां गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) की वैश्विक सद्भावना राजदूत की हैसियत से आई हैं।

मैंडी (31) ने एक बयान में कहा, “मैं यहां गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाओं की सुलभता से वंचित महिलाओं से मिलने, उनकी कहानियां जानने और यह देखने आई हूं कि पीएसआई एवं इसके सहयोगी महिलाओं को उनकी इच्छा के अनुरूप परिवार बनाने में मदद देने के लिए क्या रहे हैं।”

मैंडी को ‘सेव्ड’, ‘टैंगल्ड’, ‘अ वॉक टू रिमेंबर’ और ‘द प्रिंसेज डायरीज’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा, “महिलाओं को जब व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं, देखभाल और उपचार मिलता है, तो ही हमें मजबूत परिवार, समुदाय, देश और अर्थव्यवस्थाएं मिलती हैं।”

पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल के भारत में प्रबंध निदेशक प्रीतपाल मर्जरा ने कहा, “पीएसआई ने भारत में 25 वर्षो से अधिक समय से महिलाओं और लड़कियों के लिए काम किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ हमारी लंबी साझेदारी परिवार नियोजन और उपयोग सुधार को बढ़ाने का केंद्र रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493