मैंडी ने भारत दौरे पर लिया लिट्टी चोखे का स्वाद

लखनऊ/नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका मैंडी मूर इस वक्त एक नेक काम के लिए भारत दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी चोखा का जायका लिया और उसे ‘लजीज’ बताया।

मैंडी (31) को ‘सेव्ड’, ‘टैंगल्ड’, ‘अ वॉक टू रिमेंबर’ और ‘द प्रिंसेज डायरीज’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं और उसके बाद से ही कुछ मजेदार पकवानों का लुत्फ उठा रही हैं।

दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति भवन के सामने फोटो खिंचवाया और इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली में पर्यटक बनी हुई हूं।”

स्वास्थ्य पैरोकार मैंडी यहां गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) और भारत के जेंडर बेस्ड वॉइलेंस (जीबीवी) प्रोग्राम प्रोजेक्ट वजूद को समर्थन देने आई हैं।

उन्होंने सोमवार को बिहार की राजधानी पटना के दौरे के दौरान ट्विटर पर लिखा, “मजेदार! असली बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा का जायका ले रही हूं।”

मैंडी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली लौटेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493