लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन का कहना है कि उनकी मां गोल्डी हॉन ने उन्हें 12 साल की उम्र में पहली हाई-हील दी थी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, हडसन ने कहा, “मैं उस वक्त 12 साल की थी, जब मुझे पहली हाई-हील मिली। मेरी मां मुझे उस समय हील नहीं पहनने देना चाहती थी, लेकिन मैं उनके हाई-हील पहनने की कोशिश करती थी।
केट ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, “मैंने उस समय सनड्रेस (ग्रीष्मकालीन वस्त्र) पहनी हुई थी, जिसमें एक बड़ी सफेद स्कर्ट थी और उसमें छोटे-छोटे चेरी बने हुए थे। उस दिन मेरी मां ने मुझे मेरी पहली हाई-हील लाकर दी, जिसकी हील लगभग एक इंच होगी।”
हडसन के मुताबिक, “मेरी पहली हाई-हील लाल रंग की थी, जिसे लेकर मैं बहुत खुश और उत्साहित थी।”
dharmpath.com dharmpath