विश्व हिंदी सम्मेलन पर डाक टिकट जारी

भोपाल, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को तीन दिवसीय 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदी सम्मेलन पर डाक टिकट जारी किया।

विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन स्थल लाल परेड मैदान माखनलाल चतुर्वेदी नगर में बदल चुका है। मुख्य आयोजन रामधारी सिंह दिनकर सभागार में हो रहा है। उद्घाटन मंच पर डाक विभाग द्वारा तैयार डाक टिकट का प्रधानमंत्री ने विमोचन किया। इस डाक टिकट पर 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुभंकर बना हुआ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े नौ बजे वायु सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह माखनलाल चतुर्वेदी नगर पहुंचे। वह सम्मेलन के बाद दोपहर 12 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

यह सम्मेलन 12 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विमर्श होगा। समापन समारोह का आकर्षण अभिनेता अमिताभ बच्चन होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493