बिहार में 55 बारूदी सुरंग का पता चला

लखीसराय, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र की पुलिस को 55 बारूदी सुरंग और एक शक्तिशाली बम का पता चला है।

लखीसराय के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि जिला पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को बुधवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान कजरा थाना क्षेत्र के मामू-भगना मोड़ के पास से 55 बारूदी सुरंगों का पता चला, जो सिलेंडर बम के रूप में थीं।

उन्होंने बताया कि इसी जगह के पास एक शक्तिशाली बम भी बरामद हुआ है।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिलेंडर बम काफी शक्तिशाली हैं। उन्होंने यह पुलिस दल को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलवादियों द्वारा लगाए जाने की आशंका जताई है।

वहीं, लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में नक्सलवादियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493