चीन-बेल्जियम सहयोग से दोनों देशों को लाभ

उन्होंने कहा, “चीन और बेल्जियम के बीच दीर्घकालिक संबंधों से विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।

फ्लाहॉट ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मार्च 2014 में बेल्जियम यात्रा के बाद दोनों देशों के विश्वविद्यालयों, व्यापार और राजनीतिकों के बीच महत्वपूर्ण आदान-प्रदान हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चीन और बेल्जियम के कई प्रांतों के बीच आपसी संबंध स्थापित हुआ है, साथ ही दोनों देशों के कुछ विश्वविद्यालयों के बीच गठजोड़ में मजबूती आई है।

फ्लाहॉट 1990 से लेकर अब तक लगभग 10 बार चीन की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई के तीव्र विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ साल पहले की तुलना में शंघाई में बड़ा बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा, “चीन के सभी शहर इसी तीव्र गति से विकास कर रहे हैं, जो अद्भुत है।”

उन्होंने अपनी चीन यात्रा के दौरान तीन जॉर्ज बांधों के निर्माण कार्य पर कहा कि वह गौरवान्वित हैं कि चीन के इंजीनियर इन बांधों के निर्माण से पहले अध्ययन हेतु बेल्जियम आए। उन्होंने इसके साथ भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान की चीन की क्षमता की भी प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493