कुआलालंपुर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते लापता हुए मलेशिया के एक मालवाहक जहाज को खोज लिया गया है। इस जहाज पर 14 नाविक सवार थे और 500 टन सामान लदा हुआ था।
मलेशिया की सामुद्रिक प्रवर्तन एजेंसी (एमएमईए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
एमएमईए ने ट्वीट के जरिए बताया, “सभी 14 नाविक सुरक्षित हैं। साह लिआन नाम का यह जहाज 7 सितंबर को लापता हो गया था। यह गुरुवार सुबह मिरी में मिला। “
जहाज 2 सितंबर को कुचिंग बंदरगाह प्राधिकरण से रवाना हुआ था। इसे 5 सितंबर को लिमबांग पहुंचना था। लेकिन, जहाज लिमबांग नहीं पहुंचा और इसका मालिक जहाज के नाविकों से संपर्क स्थापित करने में असफल रहा।
माना जा रहा है कि जहाज को अगवा कर मलेशिया के समुद्री क्षेत्र से बाहर ले जाया गया था।
dharmpath.com dharmpath