हांगकांग, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। हांगकांग में पुलिस और आव्रजन विभाग ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो वियतनाम के लोगों को कथित तौर पर अवैध रूप से हांगकांग लाने का काम करता था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रपट के अनुसार, पुलिस और आव्रजन विभाग के संयुक्त अभियान में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वियतनामी मूल का एक हांगकांगवासी भी शामिल है। माना जा रहा है कि वही गिरोह का सरगना है।
गिरफ्तार लोगों में से छह अवैध वियतनामी आव्रजक हैं।
गिरोह हर महीने अवैध आव्रजकों को ले जाने के लिए वियतनाम से नाव से एक या दो यात्रा करता था। हर सफर में कोशिश होती थी कि 10 लोगों को अवैध रूप से हांगकांग लाया जाए।
dharmpath.com dharmpath