मेलैंग-द ब्लेंड ऑफ आर्ट 2015 उत्सव शुक्रवार को

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। मेलैंग -द ब्लेंड ऑफ आर्ट 2015 उत्सव का आयोजन शुक्रवार को जनकपुरी, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव के तहत फैशन शो, नृत्य, संगीत प्रस्तुतियों, नाट्य मंचन और मिसेज आईडब्ल्यूपी कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक दिलीप चिनॉय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इसके साथ ही लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी, ब्लोसम कोचर की प्रबंध निदेशक सामंता कोचर, मॉडल और वीजे एवं पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी पूजा मिश्रा, मिस इंडिया 2014 सयाली भगत, फैशन डिजाइनर चारू पाराशर, डिजाइनर प्रीति घईसुपर मॉडल एवं क्लिनिकल म्यूजिक थेरेपिस्ट स्तुति चंडोक, एंकर, मॉडल एवं वीजे रोमिल श्रीवास्तव एवं फैशन स्टाइलिस्ट इला कुमार वालिया भी मौजूद होंगे।

इंटरनेशनल वूमन पोलीटेक्निक (आईडब्ल्यूपी) हर साल की तरह इस साल भी कुंदन लाल गोविंद राम शैक्षणिक सोसाइटी के तहत इस उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह ट्रस्ट महिलाओं के आत्मविश्वास के निर्माण के साथ-साथ वैश्विक मानदंडों के समान उन्हें कुशल बनाने की दिशा में कार्यरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493