पाकिस्तान रेंजर्स राजनाथ सिंह से मिलेंगे

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। महानिदेशक स्तर की वार्ता के लिए भारत दौरे पर आए पाकिस्तान रेंजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेगा।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की की अगुवाई में पाकिस्तान रेंजर्स सुबह 11 बजे से 11.50 बजे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।”

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान रेंजर्स का प्रतिनिधिमंडल भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पहले दिन की हुई वार्ता के बारे में चर्चा करेगा। यह वार्ता दोनों पक्षों के बीच इस सकारात्मक नोट के साथ समाप्त हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति बहाल करने पर सहमति जताई।

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई वार्ता का मुख्य जोर संघर्ष विराम उल्लंघन की वारदातों पर रहा।

महानिदेशक स्तर की वार्ता के अंतिम दिन यानी शनिवार को दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

पिछली बीएसएफ-पाकिस्तान रेंसर्ज बैठक 24-28 दिसंबर, 2013 को लाहौर में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493