फीफा की इंट्रीगिटी कमिटी के प्रमुख बनाए गए मागोगो

कम्पाला (युगांडा), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च विश्व संस्था-फीफा ने युगांडा फुटबाल संघ के प्रमुख मोसेस मागोगो को अपनी सिक्यूरिटी और इंट्रीगिटी कमिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

युगांडा फुटबाल संघ के प्रवक्ता अहमद हुसैन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इस सम्बंध में फीफा का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मागोगो को इस अहम पद पर नियुक्त करने का जिक्र है।

मागोगो अफ्रीका फुटबाल परिसंघ की अंतर क्लब प्रतियोगिता समिति के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493