कांग्रेस केरल में सत्ता पर काबिज रहेगी : एंटनी

कोच्चि, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने शुक्रवार कहा कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सत्ता में बने रहने के राजनीतिक संकेत बहुत प्रबल हैं।

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी ने यहां एक कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से कहा, “सत्ता में बने रहने का पहला कदम आगामी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे, जिसमें यूडीएफ अपनी सत्ता बरकरार रखेगा। यह जीत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में बने रहने का सूचक होगी।”

स्थानीय निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं, जबकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई में पूरा हो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इस समय राज्य में यह धारणा है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है और इसलिए केरल में यही सत्ता पर काबिज रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493