आईएसएल फ्रेंचाइज डायनामोज ने डच मिफील्डर ग्रीन से करार किया

गोथेनबर्ग (स्वीडन), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी क्लब दिल्ली डायनामोज ने हॉलैंड के मिडफील्डर सर्गिन्हो ग्रीन के साथ करार किया है।

क्लब ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। 33 साल के ग्रीन ने यहां के ब्राविडा एरेना में हुए डायनामोज के साथ हुए दोस्ताना मुकाबले में स्वीडिश टीम बीके हेकेन के लिए खेले थे।

ग्रीन युवावस्था में एजाक्स एम्सटर्डम के लिए खेल चुके हैं और उसके बाद वह फेनूर्द राटर्डम, विटेसी और हार्लेम जैसे क्लबों के लिए खेले।

ग्रीन की विशेषता यह है कि वह किसी भी डिफेंसिल पोजीशन पर खेल सकते हैं। यह बात उन्हें एक अहम खिलाड़ी बनाती है। वह निर्णय लेने के मामले में तेजी से फैसला लेते हैं और मैदान में काफी तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493