‘हीरो’ के टिकट पर ऑटोग्राफ देंगे सलमान

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ के प्रचार का अनोखा तरीका अपनाया है। इस बार उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि फिल्म देखें और अपना टिकट उन्हें पोस्ट करें, जिन पर वह खुद साइन करेंगे। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।

‘दबंग’ अभिनेता ने ट्विटर पर साझा किया कि वह फिल्म के 100 टिकटों पर हस्ताक्षर करेंगे।

सलमान ने शुक्रवार ट्विटर पर लिखा, ” ‘हीरो’ देखो और अपने टिकट मुझे भेजो। मैं 100 टिकटों पर साइन करूंगा, जिनमें से एक आपका हो सकता है। अपना टिकट पीओ बॉक्स 9808 बांद्रा (वेस्ट) पोस्ट ऑफिस, मुंबई 4000050 पर भेजें। इसके साथ भेजने वाले अपना नाम, पता और ट्विटर हैंडल भी लिखें।”

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ 1983 में इसी नाम से आई सुभाष घई की फिल्म की रीमेक है। फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सलमान ने डाक मेल सेवा को मेल का असली तरीका बताया है। 49 वर्षीय सलमान खान ने कहा, “यह मेल करने का मूल तरीका है। यह ई-मेल, संदेश और इस तरह के अन्य तरीकों से पहले से है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493