महागठबंधन में शामिल होगा झामुमो : हेमंत सोरेन

पटना, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन में शामिल होगा।

झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने से रोकना झामुमो की रणनीति रही है। इस कारण झामुमो ने महागठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस बारे में निर्णय लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे शीर्ष नेताओं को लेना है।

उन्होंने कहा कि झामुमो पहले भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा रहा है। ऐसे में इस बार भी वह महागठबंधन के साथ ही रहेगा।

सोरेन शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से भी मुलाकात कर चुके हैं। झामुमो ने इससे पहले राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनावों में झामुमो ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल एक सीट पर उसे जीत मिली थी। हालांकि बाद में झामुमो के टिकट पर जीतने वाले विधायक सुमित सिंह भी जद (यू) में शामिल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493