बुरे बर्ताव के लिए 4 नागरिकों का नाम काली सूची में डाला

प्रशासन के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में बैंकॉक हवाईअड्डे पर उड़ान में देरी होने के कारण चीनी पर्यटकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।

इन चार पर्यटकों का बर्ताव बहुत खराब रहा। इन्होंने हवाईअड्डे पर अन्य पर्यटकों को भी उकसाया, जिससे चीन की छवि धूमिल हुई है।

सीएनटीए का कहना है कि इन चारों को अगले दो से तीन साल के लिए ‘बुरे बर्ताव रिकॉर्ड’ की काली सूची में डाल दिया गया है।

सीएनटीए ने चीन और विदेशों में कुछ चीनी पर्यटकों के बुरे व्यवहार को ध्यान में रखते हुए इस साल मार्च में बुरे व्यवहार के लिए काली सूची में डालने का नियम पेश किया था।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इससे काली सूची में डाले गए लोग किस तरह प्रभावित होंगे, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह नियम एक चेतावनी के तौर पर काम करता है।

काली सूची में डाले गए पर्यटकों को सामूहिक पर्यटन या होटल में रहने के दौरान कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493