परवाणू (हिमाचल प्रदेश), 12 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पास शनिवार को कालका-शिमला टॉय रेलगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि मृतक महिलाएं हैं। घायलों को चंडीगढ़ से 30 किलोमीटर दूर परवाणू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी अपराह्न् 12 बजकर 40 मिनट पर चार इंजनों के साथ हरियाणा में कालका स्टेशन से रवाना हुई।
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर रोजाना पांच रेलगाड़ियां आती-जाती हैं।
नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के सीआरपीआरओ नीरज शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पटरी या रेल डिब्बे में कोई समस्या हो सकती है। यह भी संभावना है कि पटरी पर अचानक कोई पशु या चट्टान गिरने के कारण रेल पटरी से उतर गई हो।”
dharmpath.com dharmpath