नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल खिताब जीतने पर भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को बधाई दी।
42 साल के पेस ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अपने करियर का 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पेस ने अमेरिकी ओपन में दूसरी बार मिश्रित युगल खिताब जीता है।
ममता ने अपने संदेश में कहा, “बधाई लिएंडर पेस.आपने हम सबको गर्व महसूस कराया है।”
कोलकाता में 17 जून, 1973 को वेस पेस और जेनिफर पेस के घर जन्मे 42 वर्षीय पेस मिश्रित युगल वर्ग में नौ ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
पेस ने अब तक 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, जिसमें नौ मिश्रित युगल खिताब और आठ पुरुष युगल खिताब हैं।
सोनोवाल ने अपने संदेश में कहा कि पेस सही मायने में महान खिलाड़ी हैं। सोनोवाल ने कहा, “अनेकों बधाइयां..पेस और हिंगिस आपकी सफलता शानदार है। आप सही मायने में महान खिलाड़ी हैं।”
dharmpath.com dharmpath