इस जोड़े ने दुनिया के सबसे लंबे शादीशुदा जोड़ा होने का दावा किया है। इन्होंने अपनी संयुक्त लंबाई 423.47 सेंटीमीटर बताई है। इस जोड़े ने 2013 में शादी की थी और इनकी संयुक्त लंबाई चीन के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग और उनकी पत्नी यी ली से भी अधिक है। याओ और यी ली की संयुक्त लंबाई 416 सेंटीमीटर के आसपास है।
शू ने कहा, “जब मैंने पहली बार अपने पति को देखा, मैं अचंभित थी। मैं सोच नहीं सकती थी कि लोग इतने लंबे भी हो सकते हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुख्य संपादक क्रेग ग्लेंडे ने जोड़े की सही औसत लंबाई मापी। गिनीज ने दिन में तीन बार इस जोड़े की लंबाई मापी। ग्लेंडे ने कहा, ” हमारा पिछले 60 साल से उद्देश्य विश्व को एक अद्भुत, अनूठे और रोचक तरीके से पेश करना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें इकट्ठा करना नहीं है।”
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस 2016 का ताजा अंक गुरुवार को प्रकाशित हो गया है। इसमें कई रोचक उपलब्धियों को समाहित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath