मंत्रालय ने राष्ट्र हित में उनके बलिदान के लिए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
तिआनजिन में शनिवार को आयोजित एक बैठक के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अग्निशमन विभाग के निदेशक यू जिआनहुआ ने मंत्रालय द्वारा तिआनजिन सार्वजनिक सुरक्षा अग्निशमन विभाग के 24 दमकलकर्मियों को सम्मानित करने के फैसले से अवगत कराया।
तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में बड़ी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे। इन विस्फोटों में कुल 165 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 99 दमकलकर्मी और 11 पुलिसकर्मी शामिल थे। आठ लोग अभी भी लापता हैं।
मृत 99 दमकलकर्मियों में से 24 दमकलकर्मी सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के हैं, जबकि 75 तिआनजिन पोर्ट कंपनी के साथ अनुबंधित थे। बिन्हाई न्यू एरिया के सार्वजनिक मामलों के विभाग ने तिआनजिन पोर्ट के सभी मृत अनुबंधित दमकलकर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने और उन्हें सम्मानित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
dharmpath.com dharmpath