चांगझोउ (चीन), 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम यहां जारी सातवें एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को जापान के हाथों हार गई।
दोनों टीमों का मुकाबला निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर छूटा लेकिन जापानी टीम ने शूटआउट में भारतीय टीम को 3-2 से हराया।
भारत को अब तीसरे स्थान के लिए कोरिया से भिड़ना है। इस क्वालीफिकेशन मैच में भारत और कोरिया का सामना 13 सितम्बर को होगा।
dharmpath.com dharmpath