इस सैन्याभ्यास को पीस एंड फ्रेंडशिप 2015 नाम दिया गया है। यह सैन्याभ्यास मलक्का जलमरूडमध्य और उसके आसपास के क्षेत्र में 17 से 22 सितंबर तक चलेगा।
इस सैन्याभ्यास में संयुक्त एस्कॉर्ट, संयुक्त खोज एवं बचाव, हाइजैक जहाज के बचाव, हथियारों के इस्तेमाल, मानवीय बचाव और आपदा राहत से जुड़े अभ्यास शामिल होंगे। चीन और मलेशिया के सशस्त्रबलों के बीच यह पहला संयुक्त सैन्याभ्यास है। इसके साथ ही दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के किसी देश और चीन के बीच यह सबसे बड़ा द्विपक्षीय सैन्याभ्यास है।
दोनों पक्षों ने वायुसेना, थल सेना और नौसेना में समन्वय के लिए एक संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना की है।
dharmpath.com dharmpath