नाटो के राजनीतिक मामलों के सहायक उप महासचिव जेम्स अप्पाथुरई ने 12वीं याल्टा यूरोपीयन स्ट्रेटेजी (वाईईएस) सम्मेलन के दौरान कहा, “अभी तक इसपर चर्चा नहीं हुई है और यूक्रेन में नाटो के सैनिक भेजे जाएं या नहीं, इसपर चर्चा पर मुझे संदेह है।”
अप्पाथुरई ने सैन्य भागीदारी की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि पूर्वी यूरोप के देश को खुद का बचाव करने में मदद के प्रयासों के तहत गठबंधन यूक्रेन की सेना से केवल अपने अनुभव साझा कर सकता है।
उन्होंने कहा, “यूक्रेन में नाटो के सुरक्षा बलों की सीधी भागीदारी की मुझे उम्मीद नहीं है।”
पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों के साथ 17 महीने पुराने संघर्ष में मदद के लिए यूक्रेन नाटो से सहायता की मांग करता रहा है। विद्रोही इस क्षेत्र को कीव के नियंत्रण से अलग करने की मांग कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath