रूसी अंतरिक्षयान 3 यात्रियों को लेकर वापस लौटा

समाचार एजेंसी तास की एक रपट के मुताबिक, रूस के अंतरिक्ष यात्री जेनादी पदालका, कजाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री अयदीन एंबेतोव तथा डेनमार्क के अंतरिक्ष यात्री आंद्रियाज मोगेनसन को लेकर सोयूज टीएमए-16एम अंतरिक्षयान सूर्योदय से ठीक पहले कजाकिस्तान के झेजकाजगन शहर से 146 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में उतरा।

रूस के सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के लगभग 200 सैनिक, 14 हेलीकॉप्टर, चार विमान तथा 14 वाहन यान की तलाश व बचाव अभियान में शामिल थे।

सोयूज टीएमए-16एम को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से 27 मार्च को छोड़ा गया था और छह घंटे बाद यह अंतरिक्ष केंद्र में दाखिल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493