बीते शुक्रवार को सुबह 4 बजे उनके शव को चीन रवाना किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि चीनी इंजीनियर का शव पहले भुवनेश्वर पहुंचाया जाएगा, उसके बाद दिल्ली होते हुए चीन रवाना किया जाएगा।
मामले में रायगढ़ एएसपी यू.बी.एस चौहान का कहना है कि औपचारिकता पूरी कर शव को सौंप दिया गया है। रायगढ़ में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जाता है कि चीनी इंजीनियर का शव लेने में उनके परिजनों के समक्ष वीजा संबंधित दिक्कतें आ रही थी। जिसके कारण शव ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि स्थानीय प्रशासन ने दिल्ली स्थित चीनी दूतावास को सारी जानकारी दे दी थी।
गौतलब है कि पिछले 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कटंकापाली में मार्निग वॉक पर निकले चीनी इंजीनियरों पर हाथी ने हमला कर दिया था। हमले में एक चीनी इंजीनियर जहांग कीटाउ की मौत हो गई। वहीं एक अन्य इंजीनियर ने भागकर अपनी जान बचाई।
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-छाल मार्ग पर इन दिनों टीआरएन एनर्जी रिसोर्स कंपनी का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में चीन की कंपनी सीडब्ल्यूसी से इंजीनियरों को यहां बुलाया गया है। ये इंजीनियर टीआरएन के हॉस्टल में रहते हैं। ये हास्टल जंगल से लगा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath