कालका-शिमला रेल दुर्घटना में घायल 10 को अस्पताल से छुट्टी

परवाणू (हिमाचल प्रदेश), 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कालका-शिमला टॉय रेलगाड़ी के दो डिब्बों के शनिवार को पटरी से उतर जाने की घटना में घायल 10 ब्रिटिश पर्यटकों को चंडीगढ़ के पास एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पंजाब के मोहाली कस्बे में स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, उनमें हल्दर काल्डर, इयान काल्डर, पॉल कर, स्टीफन फ्रैशर, मारियॉन होम्स, जुडिक, रिचिर्ज, रॉबर्ट, जॉन और क्रिस्टीन फ्रैसर शामिल हैं।

कालका-शिमला टॉय रेलगाड़ी को 37 विदेशी पर्यटकों के एक समूह ने किराये पर लिया था।

तीन अन्य -दियान लोगान, जॉर्ज बर्टराम और एंड्र समरहायेस- अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

आपात चिकित्सा विभाग के प्रमुख सुमीत आर्य ने कहा कि जॉर्ज के सिर पर चोट लगी है और दाहिने बाह पर भी चोट आई है। जबकि दियाना के सिर पर चोट आई है, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी है। उनके चेहरे में भी चोट आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493